22 जून 2025: जानें आज के मौसम का हाल?
नमस्कार दोस्तों! 🌤️
स्वागत है आप सभी का मेरे इस ब्लॉग पे आज रविवार है और साथ में है छुट्टी का दिन। तारीख है 22 जून 2025। दोस्तों वीकेंड का मजा तब और बढ़ जाता है जब मौसम साथ दे और साथ में अपने चाहने वाले हों, दोस्त हो, परिवार हो तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। तो चलिए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है। और क्या क्या करने की जरूरत है हमें इस बदलते मौसम में।
🌦️ दिल्ली-NCR में मौसम की स्थिति
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली, नोएडा और आस-पास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ साथ तेज बारिश भी हो सकती है। हवा में नमी बनी रहेगी और मौसम थोड़ा उमस भरा हो सकता है। शाम के समय मौसम में गर्मी देखने को मिल सकती है।
- अधिकतम तापमान: 34°C
- न्यूनतम तापमान: 27°C
- हवा की गति: 15 किमी/घंटा
- बारिश की संभावना: 40%
☁️ मानसून की हलचल
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली में मानसून 1-2 दिन में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 जून 2025 तक मानसून पूरी तरह से आ जायेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। झमाझम बारिश के साथ लोगों को इस उमसती हुई गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
✅ आज क्या करें?
- बाहर जाने से पहले मौसम देख लें और छाता साथ रखें ताकि बारिश होने पर खुद को भीगने से बचा सकें।
- सुबह का समय टहलने और योग के लिए उपयुक्त है। सुबह के समय वातावरण में नमी छाई रहेगी जिससे हल्के फुल्के काम करने में आसानी रहेगी।
- जिन इलाकों में जलभराव होता है, वहां जाने से बचें। क्योंकि ऐसी स्थिति में आपको गड्ढों के बारे में पता नहीं चल पाएगा जिससे आपको नुकसान भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
💬 आज का विचार:
“मौसम की तरह जीवन भी बदलता है — बस धैर्य और उम्मीद बनाए रखें।” और जीवन में आगे बढ़ते रहें।
आपके शहर का मौसम कैसा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद 🙏
आज का मौसम, Delhi Weather, मौसम की जानकारी, Weather Update, 22 जून मौसम, मानसून 2025, बारिश का अनुमान
