International yoga day 2025
🌍 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: “Yoga for One Earth, One Health”हैलो दोस्तों नमस्कार जैसा की आप सब को पता ही होगा हर वर्ष 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर समर्पित एक पर्व है। इस वर्ष यह अपनी 11वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से व्यक्तिगत और ग्रह के स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को उजागर करना है। इस योग दिवस के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है की अपने स्वास्थ्य की उत्तम देखभाल कैसे की जाए।
🎯 थीम और महत्व
इस वर्ष योग दिवस की थीम है “Yoga for One Earth, One Health”, जो हमें यह सिखाती है कि हमारा स्वास्थ्य और पृथ्वी का स्वास्थ्य आपस में जुड़े हुए हैं। इसका मतलब है की हमारी पृथ्वी से ही सब कुछ है। इसी ने हमें जीवन दिया है। हमें हवा, पानी, भोजन तथा घर आदि चीजें भी दी हैं। इसीलिए हमारा भी यह कर्तव्य है की हम भी उसका आदर, सम्मान और अच्छे से देखभाल करें। क्योंकि जब पृथ्वी स्वस्थ होगी, हरी भरी होगी तभी हम भी यानी की धरती पर रहने वाले जीव जंतु भी स्वस्थ रहेंगे। यह पहल भारत के G20 विज़न “One Earth, One Family, One Future” से सीधे मेल खाती है।
🧘 देश में आयोजन: 2 करोड़ से भी अधिक लोगों की सहभागिता
विशाल ‘Yoga Sangam’
- Yoga Sangam पहल के तहत 1 लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया जो की लोगों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम से Common Yoga Protocol का नेतृत्व किया और लोगों को योग के लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। और लोगों से अनुरोध किया की योग को अपने जीवन में शामिल जरूर करें।
- 300,000 से अधिक पार्कों व सार्वजनिक स्थलों में लोग सुबह 6:30–7:45 तक शामिल हुए और योग करने में अपनी रुचि दिखाई।
रिकॉर्ड प्रयास और प्रमाणपत्र
- आंध्र प्रदेश: 25,000 आदिवासी बच्चों ने 108 सूर्य नमस्कार सिर्फ 108 मिनट में किए। जो की अपने आप में एक अद्भुत रिकॉर्ड है।
- लगभग 2 करोड़ प्रतिभागी इस योग दिवस में शामिल हुए, और 50 लाख योग प्रमाणपत्र वितरित हुए। इससे लोगों के अंदर एक प्रेरणा और जागरूकता विकसित होगी योग के प्रति तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति।
राज्यवार मुख्य आयोजन
- उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 1,500 लोगों के साथ योग किया। और लोगों को अपने जीवन में योग को उतारने की गुजारिश की।
- मध्य प्रदेश: भोपाल में मुख्यमंत्री, इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने योग किया। और योग के लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
- राजस्थान: मुख्यमंत्री ने जयपुर में योग शुरू किया; राज्य भर में 1,500 सत्र आयोजित हुए। और लोगों ने योग दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
- दिल्ली: लाल किले समेत 109 जगहों पर योग हुआ; मेट्रो ने सुबह 4 बजे सेवा शुरू की कर दी ताकि लोगों को आने जाने में कोई परेशानी ना हो और योगाभ्यास के लिए समय पर पहुंच सकें।
- विशाखापट्टनम: 11,000 नौसेना कर्मियों और 600+ कोस्ट गार्ड कर्मियों ने समुद्री योग किया।
🌐 योग दिवस पर वैश्विक समारोह
- 191 देशों में 2,000 से अधिक आयोजन, भारतीय दूतावासों ने नेतृत्व किया और लोगों को दिए महत्वपूर्ण संदेश।
- संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित। लोगों ने लिया बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।
🛣️ जनता के लिए सुविधाएं
- दिल्ली मेट्रो ने 4 बजे सुबह से सेवा शुरू की ताकि लोग समय पर पहुंच कर योगाभ्यास कर सकें। और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बन सकें।
- उत्तर प्रदेश के शहरों में 100 से भी अधिक योग पार्क बनाए गए। जिसमे लोगों ने अपनी अच्छी खासी रुचि दिखाई योग करने में
- स्कूलों तथा कॉलेजों ने भी बढ़ चढ़कर योग में हिस्सा लिया और विद्यार्थियों को योग कराया तथा योग के लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह भी दी।
📜 प्रधानमंत्री के विचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा: “योग न सिर्फ व्यायाम है, यह आंतरिक शांति का माध्यम भी है जो 'Me से We' के मार्ग पर ले जाता है।” उन्होंने इसे “Yoga for Humanity 2.0” की संज्ञा दी और इसे वैश्विक नीति में शामिल करने का सुझाव दिया।
🎥 मुख्य घटना का वीडियो हाइलाइट
International Yoga Day 2025 | PM Modi & CM Naidu Join Forces for Mega Yoga Event in Visakhapatnam
🙏 निष्कर्ष
International Yoga Day 2025 ने न केवल योग को एक राष्ट्रीय उत्सव बनाया, बल्कि इसे स्वास्थ्य, पर्यावरण और जीवनशैली से जोड़ने का सशक्त उदाहरण पेश किया।जिससे लोगों के अंदर अपने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े।
इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” ने यह सिद्ध किया कि जब हम स्वस्थ होते हैं, तो धरती भी स्वस्थ होती है और यह कर्तव्य है की हम अपनी धरती को भी स्वस्थ रखें। आइए हम सभी मिलकर इस दिशा में योग को अपनाएं—हर दिन, हर घर में योग!
International Yoga Day 2025
Yoga Day 2025 theme
योग दिवस 2025
योग दिवस कार्यक्रम
Yoga for One Earth One Health
Narendra Modi Yoga Day Speech
Global Yoga Day 2025
योग प्रमाणपत्र डाउनलोड 2025
योगा संगम पोर्टल
Yoga Day live updates India
योग
दिवस आयोजन स्थल 2025
