🎵 जून 2025 के मेलोडियस ट्रेंडिंग गाने
हेलो दोस्तो सभी म्यूजिक लवर्स को मेरा प्रणाम। दोस्तों जैसा की आप सबको पता ही होगा गाने सुनना सभी को पसंद होता है चाहे वह हिंदी हो इंग्लिश हो पंजाबी हो या और कोई संगीत। गानों का वाइब अलग ही होता है और गानों को सुनते सुनते अपने काम में मगन रहना हर कोई चाहता है। तो सभी म्यूजिक सुनने वालों की जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि म्यूज़िक इंडस्ट्री में इस महीने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोर रहा गाना है Sapphire। यह गाना इंग्लिश पॉप स्टार एड शीरन (Ed Sheeran) और भारतीय भावनाओं के संगम का खूबसूरत उदाहरण है। गाने में पंजाबी बीट्स के साथ अरिजित सिंह की आवाज़ इसे और भी ख़ास बना देती है। और जिस गाने में अरिजित सिंह की कानों में अमृत घोलने वाली आवाज हो फिर तो पूरा माहौल ही बदल जाता है। यह गाना 5 जून को रिलीज़ हुआ और UK सिंगल्स चार्ट में टॉप‑10 में रहा। साथ ही साथ इंडिया में भी सभी के मन को बहुत लुभा रहा है।
🌟आइए जानते हैं “Sapphire” गाने की खास बातें
- आर्टिस्ट: इस गाने को गाया है इंग्लिश पॉप सिंगर Ed Sheeran और भारतीय संगीत को अपनी मनमोहक आवाज से मशहूर करने वाले सिंगर अरिजित सिंह ने। दोनों की जुगलबंदी ने इस गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है जो हर किसी के मन को लुभा रहा है।
- रिलीज़: इस गाने को 5 जून 2025 को सभी म्यूजिक प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया।
- विशेषताएँ: इस गाने को डीजे बीट्स, रिच पॉप मेलोडीज और पंजाबी टच ने जबरदस्त औरा उत्पन्न कर दिया है।
- म्यूजिक वीडियो लोकेशंस: इस म्यूजिक वीडियो को शूट करने के लिए गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, शिलॉन्ग आदि मनमोहक जगहों को चुना गया है जिसमें शाह रुख खान भी कैमियो में नज़र आए हैं।
🔥 और भी ट्रेंडिंग गाने
- Jaane Tu – ये गाना फिल्म Chhaava का रोमांटिक सॉन्ग है जो की अरिजित सिंह की आवाज़ में सभी के दिलों पे राज कर रहा है।
- Hum Aapke Bina – ये गाना सलमान-रश्मिका स्टारर फिल्म Sikandar में लिया गया है। जिसमे संगीतकार प्रीतम का संगीत बहुत ही सुरीला धुन छोड़ रहा है।
- Taikhaane Mein – ये गान भी सलमान की ही फिल्म Sikandar की दूसरी हिट ट्रैक है जो की दुनियाभर में म्यूजिक लवर्स के दिलों में राज कर रहा है।
🎧 क्या है खास इस गाने में ?
• “Sapphire” एक ग्लोबल कॉलबोरेशन है, जिसमें पश्चिमी और भारतीय संगीत का मिलन है। यह सिर्फ एक गाना ही नहीं बल्कि यह संस्कृति का एक पुल भी है।
• अरिजित सिंह की सधी आवाज़ और पंजाबी बीट्स इसे समकालीन नही बल्कि दिल से जोड़ने वाला अनुभव बनाती हैं। जिसे हर कोई सुनना चाहेगा।
• वीडियो में एड शीरन का भारत में घूमना और शाह रुख खान का कैमियो, संगीत प्रेमियों के लिए और भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Hindi Songs, Trending Songs 2025, Arijit Singh, Ed Sheeran, Bollywood Music, June 2025 Music, New Hindi Song, Sapphire Song
