📢 Staff Selection Commission SSC CGL 2025 – online आवेदन शुरू
नमस्कार दोस्तों आप सभी की जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि SSC ने 9 जून 2025 को SSC CGL 2025 की आधिकारिक Notification जारी कर दिया है, जिसमें 14,582 पदों की घोषणा की गई है। जो भी अभ्यर्थी इस फॉर्म के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे 9 जून 2025 से 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई 2025 है। Tier‑I परीक्षा 13–30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित होगी। आईए जानते हैं इस परीक्षा के बारे में सारी जानकारी:
महत्वपूर्ण तिथियां
- कुल पदों की संख्या: 14,582 पद
- आवेदन तिथि: 9 जून – 4 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं
- शुल्क जमा: 5 जुलाई 2025 तक आवेदन शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें
- आवेदन सुधार विंडो: 9–11 जुलाई 2025 तक आवेदन के दौरान हुई गलती में सुधार करवा सकते हैं
- Tier‑I परीक्षा: 13–30 अगस्त 2025 के बीच में कराई जाएगी
- Tier‑II (Tentative): दिसंबर 2025 में हो सकती हैं
📝 SSC CGL 2025 – परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
चरण 1 – Tier‑I (Preliminary): एसएससी सीजीएल के प्रथम चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षण लिया जाएगा जिसमें:
- 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर प्रश्न के लिए दो अंक दिए जायेंगे यानी की कुल 200 नंबर दिए जायेंगे।
- इस परीक्षा के लिए आपको कल 1 घंटा दिया जाएगा।
विषय :
प्रथम चरण के लिए इन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेज़ी कॉम्प्रिहेंशन
चरण 2 – Tier‑II: SSC CGL tier 2 की मुख्य परीक्षा भी (CBT) के माध्यम से कराई जाएगी जिसमें विषय-वार पेपर से प्रश्न पूछे जाएंगे उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
🎯 पात्रता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
- हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक): 18–32 वर्ष (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी)
💼 वेतनमान और पद विवरण
चयनित उम्मीदवारों को Group B/C के पदों पर नियुक्त किया जाएगा, जिनमें विभिन्न विभाग जैसे Income Tax, CBI, Secretariat आदि शामिल हैं। तथा उनके पद के अनुसार उनका पे स्केल सुनिश्चित किया जाएगा।
पे स्केल:
चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप C तथा ग्रुप D के पद के अनुसार वेतन सुनिश्चित किया जाएगा जो की पे लेवल 4 से शुरु होकर पे लेवल 8 तक जाएगा जिसमें विभिन्न पदों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
- Pay Level‑4 (₹25,500–81,100) से लेकर
- Pay Level‑8 (₹47,600–1,51,100)
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ का सारांश
| घटना | तारीख |
|---|---|
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | 9 जून 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 9 जून 2025 |
| आवेदन की अंतिम दिन | 4 जुलाई 2025 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 5 जुलाई 2025 |
| सुधार विंडो | 9–11 जुलाई 2025 |
| Tier‑I परीक्षा | 13–30 अगस्त 2025 |
| Tier‑II परीक्षा (Tentative) | दिसंबर 2025 संभावित |
📚 तैयारी कैसे शुरू करें?
- सबसे पहले एसएससी सीजीएल का सिलेबस डाउनलोड करें उसके बाद हर विषय के अनुसार अपना पढ़ने का टाइम टेबल बनाएं
- सबसे जरूरी और सबसे अहम चीज यह है कि आप लोगों पुराने प्रश्नपत्र (Previous Year Papers) हल करने होंगे। जिससे आप लोगों को परीक्षा में बैठने का बहुत ही ज्यादा फायदा मिलेगा क्योंकि जब हम पुराने पेपर हल करते हैं तो उससे हमें प्रश्नों को समझने में आसानी होती है और हमारा टाइम मैनेजमेंट भी अच्छे से हो जाता है।
- Mock टेस्ट और Practice क्विज़ नियमित रूप से दें। मॉक टेस्ट देने से हमें परीक्षा मैं बैठने का अनुभव हो जाता है जिससे हमें परीक्षा के दौरान हड़बड़ी नहीं होती है और हम आसानी से परीक्षा दे पाते हैं। मॉक टेस्ट देने से हमें कॉन्फिडेंस मिलता है।
- करेंट अफेयर्स तथा जीके के लिए रोजाना 25–30 मिनट का समय जरूर दें।
- समय प्रबंधन और मॉक टेस्ट की रणनीति पर विशेष ध्यान दें। मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस ही आपको समय प्रबंधन सिखा सकता है इसलिए मॉक टेस्ट देना ना भूले।
✅ आवेदन हेतु सुझाव
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद अगर आप नए अभ्यर्थी हैं तो आपको सबसे पहले OTR (One-Time Registration) पूरा करना होगा। इसके बाद आप भविष्य में आने वाले एसएससी के कोई भी फॉर्म को आसानी से आवेदन कर पाएंगे
- फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज़ सही और अपलोड फॉर्मेट के अनुसार हों। और आवेदन करते समय सारे दस्तावेज इकट्ठा कर लें तभी आवेदन करें।
- आवेदन करते समय ही अपना शुल्क जमा कर दें, क्योंकि अंतिम दिनों में साइट क्रैश हो सकता है।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद वेबसाइट से प्रिंट-आउट अवश्य निकाल लें। जैसे भविष्य में काम आने पर आप उसका इस्तेमाल कर सकें।
🎯 निष्कर्ष
SSC CGL 2025 सरकारी नौकरी की दिशा में बड़ा अवसर है। तैयारी में नियमितता, मॉक टेस्ट, टाइम मैनेजमेंट और अपडेट्स पर नजर होना बहुत जरुरी है। अगर आप जून से ही मेहनत शुरू कर दें तो अगस्त में Tier‑I के लिए तैयार हो सकते हैं। और अगर आप ऊपर दिए गए सुझावों को फॉलो करते हैं तो आप निश्चित रूप से एसएससी के इस पेपर को जरूर क्रैक कर पाएंगे। मेरी शभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।
SSC CGL 2025, Government Jobs, SSC Exams, Sarkari Naukri, CGL Notification, SSC Updates, Competitive Exams, Exam Preparation, Tier-I CGL, Job Alerts
