बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की भर्ती, जल्दी करें आवेदन
जी हां दोस्तों एक बार फिर से आप लोगों के लिए एक नई खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है।आप लोगों की जानकारी के लए बता दें कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने मोटर व्हीकल इंस्पैक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए बेहद खुशी का समय आ चुका है। तो आईए जानते हैं इस भर्ती के लिए आपको किन किन चीजों की आवश्यकता होगी।
आवेदन तिथि
- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जून 2025 से शुरू कर दी गई है।
- तथा आप लोग इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं।
- परीक्षा शुल्क भी आप लोगों को 3 जुलाई 2025 तक जमा करना अनिवार्य है।
- तथा परीक्षा तिथि बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन की आगे की शेड्यूल के मुताबिक रिलीज किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। आप लोग जिस भी कैटेगरी से संबंध रखते हैं उसके अनुसार अपना शुल्क चेक करके फॉर्म ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- जनरल, ओबीसी तथा अन्य राज्य के लिए - 750 रूपये
- एससी, एसटी तथा विकलांग के लिए - 200 रूपये
- महिला अभ्यर्थियों के लिए - 200 रूपये ( केवल बिहार की महिलाओं के लिए मान्य)
उम्र सीमा 01/08/2025 तक
- न्यूनतम उम्र - 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र - 37 वर्ष (पुरुष वर्ग के लिए)
- अधिकतम उम्र - 40 वर्ष (महिला वर्ग के लिए)
- आरक्षित वर्ग के लोगों को बीपीएससी की गाइडलाइन के अनुसार छूट दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप बीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कैटिगरी वाइज पदों की संख्या
आईए जानते हैं कि किन-किन कैटेगरी वालों को कितने-कितन पद मिले हैं। बिहार बीपीएससी मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर भर्ती के लिए।
BPSC ne कुल मिलाकर MVI के 28 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें कैटिगरी वाइज संख्या निम्न है।
- General - 13 पद
- EWS - 03 पद
- EBC - 03 पद
- BC - 02 पद
- BC female - 02 पद
- SC - 05 पद
- ST - 00 पद
पद का नाम
शैक्षिक योग्यता
इस पद के लिए अगर हम शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चहिए:
- भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की मार्कशीट तथा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है
- तथा ड्राइविंग लाईसेंस होना अनिवार्य है।